Attacked On Yashpal Arya : पूर्व मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेेटे के काफिले पर हुआ हमला, थाने में हंगामा

Uk Tak News

Attacked On Yashpal Arya : बाजपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और पूर्व विधायक संजीव आर्य के काफिले पर लाठी और डंडों से हमला हो गया। जिससे आक्रोशित होकर पूर्व मंत्री यशपाल आर्य और उनके समर्थकों ने बाजपुर थाने में ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया साथ ही पूर्व विधायक संजीव आर्य ने आरोप लगाया है कि पुलिस की मौजूदगी में उनके पुत्र और उनकी हत्या की साजिश रची गई थी। इस हमले के पीछे पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर सिंह किंदा का हाथ ​बताया है। वहीं काग्रेंस के वरिष्ठ नेता इसके विरोध में सीएम आवास पर धरना देेंगे।

Attacked On Yashpal Arya

दोनों गुटों में मारपीट

Attacked On Yashpal Arya : उधमसिंहनगर के बाजपुर में कांग्रेस के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे यशपाल आर्य और अपने पुत्र संजीव आर्य जा रहे थे। इसी बीच कांग्रेस नेता के समर्थक कुलविंदर सिंह किंदा के एक गुट ने काले झंडे लिए यशपाल आर्य के काफिले को घेर लिया और हमला बोल दिया। हमलावर यशपाल के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान दोनों गुटों में मारपीट और हाथापाई के आरोप भी लगे हैं।

Attacked On Yashpal Arya :

Attacked On Yashpal Arya

आरोप प्रत्यारोप
Attacked On Yashpal Arya : वहीं यशपाल आर्य अपने समर्थकों के साथ कोतवाली में पहुंचे और हमले के विरोध में थाने में ही धरने पर बैठ गये। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा है कुछ कांग्रेसी ओर बीजेपी की शह पर उनके काफ़िले पर हमला हुआ है। उस समय अगर उनके समर्थक उन्हें नहीं बचाते तो आज कोई अनहोनी होना तय था। वहीं विरोधी कांग्रेसी गुट के पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर सिंह किंदा ने कहा है कि ये दलबदलू नेता हैं। वो शांति से विरोध कर रहे थे लेकिन उनके कुछ लोगों को घायल किया है। जिसकी थाने में तहरीर देकर कार्यवाही कराएंगे।

ये भी पढ़ें : देवभूमि को पीएम मोदी ने दिया परियोजनाओं का तोहफा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *