Akash Madhwal In IPL 2022 : आईपीएल की मुंबई इंडियंस में चमकेगा रुड़की का सितारा

Uk Tak News

Akash Madhwal In IPL 2022 : मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव के चोटिल होने पर अब उनकी जगह उत्तराखंड के आकाश मधवाल की एंट्री होने जा रही है। रुड़की के आकाश मधवाल आईपीएल की मुंबई इंडियंस में गेंदबाजी करते हुए दिखाई देंगे। दरअसल सूर्यकुमार यादव के बाएं हाथ में मांसपेशियों के छोटे होने के कारण आईपीएल के अगले मैचों से बाहर हो गए हैं।

Akash Madhwal In IPL 2022 :

Akash Madhwal In IPL 2022

तेज गेंदबाज शामिल :

आकाश मधवाल तेज गेंदबाज हैं उन्होंने इससे पहले T20 मैच में 15 मैच खेले हैं, इसके साथ ही वह 20 लाख की कीमत लगने के बाद अब मुंबई इंडियंस टीम में शामिल हुए हैं। मुंबई इंडियंस ने ये जानकारी अपनी वेबसाइट के जकरए देते हुए लिखा है कि मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव के स्थान पर आकाश मधवाल को अनुबंधित किया है। आकाश माधवाल सपोर्ट टीम के हिस्से के रूप में मुंबई इंडियंस के साथ रहे हैं और अब उन्होंने 2022 सीज़न के लिए टीम में शामिल होने के लिए साइन किया है। आकाश माधवाल दाएं हाथ के मध्यम-तेज गेंदबाज हैं और 2019 में पदार्पण करने के बाद से खेल के तीनों प्रारूपों में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

Akash Madhwal In IPL 2022

Akash Madhwal In IPL 2022 : आकाश मधवाल के घर कि बात करें तो उनके पिता की मौत के बाद उनकी मां ने की अपने दोनों बेटों की परवरिश की है। वहीं आकाश ने बीटेक करने के बाद भी क्रिकेट के जुनून के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी।

Akash Madhwal In IPL 2022

 

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड में महिलाओं पर बढ़ रहा अत्याचार, चौकानें वाले हैं आंकड़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *