Haldwani Municipal Commissioner : गाड़ी लेकर खुद कूड़ा उठाने पहुंचे नगर आयुक्त, संभाला मोर्चा
Haldwani Municipal Commissioner : हल्द्वानी शहर के नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय आज खुद नगर निगम की गाड़ी लेकर निकल पड़े और शहर भर में उन्होंने डोर टू डोर कूड़े का कलेक्शन करते हुए सफाई का मोर्चा संभाल लिया। ऐसे में नगर आयुक्त को निगम की गाड़ी चलाता हुआ देख हर कोई हैरान जरूर हुआ।
Haldwani Municipal Commissioner :
दरअसल हल्द्वानी शहर में पर्यावरण मित्रों द्वारा अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार पर हैं। जिसके बाद नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने सफाई का जिम्मा संभालते हुए निगम की गाड़ी से डोर टू डोर कूड़े का कलेक्शन करना शुरू किया, साथ ही उन्होंने पर्यावरण मित्रों के लिए कहा कि बैठकर सभी समस्याओं का हल हो और सभी से काम पर वापस लौटने की अपील की। Haldwani Municipal Commissioner : पंकज उपाध्याय ने बताया कि प्रदेश में निगम की 20 गाड़ियां चल रही है और कुछ कर्मचारियों के सहयोग से मोर्चा संभाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण मित्रों की हड़ताल से आम जनता को परेशानी ना हो इसलिए उन्होंने खुद मोर्चा संभाले करने का निर्णय लिया है।
ये भी पढ़े : उत्तराखंड में इस अभिनेत्री ने मनाई बग्वाल, गाया लोकप्रिय पहाड़ी गाना