Delhi Municipal Corporation Elections: दिल्ली नगर निगम चुनाव में मुख्यमंत्री धामी की ताबड़तोड़ रैलियां
Delhi Municipal Corporation Elections: दिल्ली के नगर निगम चुनाव के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। ऐसे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धमक दिल्ली चुनाव में दिखाई दे रही है, उन्होंने एक ही दिन में तीन रैलियां करके ताबड़तोड़ प्रचार किया।
Delhi Municipal Corporation Elections:
मुख्यमंत्री धामी ने अपनी सभी रैलियों में दिल्ली सरकार को निशाने पर लिया। सबसे पहले उन्होंने संतनगर में रैली की,जहां काफी बड़ी संख्या में लोग उन्हें सुनने के लिए पहुँचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है, इसी चुनाव से दिल्ली का भविष्य तय होगा। इसके बाद उन्होंने बुराड़ी और सादतपुर में रैलियों की। जहां उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार विकास के कार्य नहीं बल्कि भ्रम फैलाने का काम कर रही है।
Delhi Municipal Corporation Elections: बता दें कि उत्तराखंड के लगभग 30 लाख प्रवासी दिल्ली में रहते हैं और इनमें से सबसे ज्यादा 90 से 110 बोर्ड में हैं। ऐसे में इस बार दिल्ली में उत्तराखंड के बड़े नेताओं की डिमांड है, वहीं सीएम धामी ने रैलियां करके भाजपा के प्रत्याशियों के समर्थन में वोट देने की अपील की।
ये भी पढ़े : देहरादून में बेकाबू हुआ ट्रक , कई लोगों को कुचला डाला