Ukraine crisis: यूक्रेन से निकलने के लिए पाकिस्तानी छात्रों ने उठाया तिरंगा
Ukraine crisis: रूस और यूक्रेन के बीच लागातार युद्ध जारी है। ऐसे में यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को सकुशल देश वापस लाने की केंद्र सरकार तमाम कोशिशें कर रही हैं। इस बीच एक ऐसा नजारा भी देखने को मिला जब भारतीय झंडे की मदद से ना सिर्फ़ भारतीय छात्र सुरक्षित निकले बल्कि पाकिस्तान और तुर्की के छात्र भी यूक्रेन से सुरक्षित निकल रहे हैं।
Ukraine crisis: 
तिरंगे का सहारा:
Ukraine crisis: दरअसल कुछ भारतीय छात्रों ने बताया कि पाकिस्तान छात्र और तुर्की के छात्र तिरंगे की मदद से बॉर्डर और चेकपॉइंट्स क्रॉस कर रहे हैं। उड़ीसा पहुंचे एक भारतीय छात्र कहना है कि यूक्रेन में अगर आपके पास तिरंगा झंडा है तो वहां बॉर्डर क्रॉस में आसानी होगी। यूक्रेन में छात्र स्प्रै, पेन्ट और पर्दे से तिरंगा बना रहे हैं। छात्र का कहना है कि भारतीय तिरंगे से दूसरे देशों के छात्रों भी बॉर्डर क्रॉस कर रहे हैं।
Ukraine crisis:
आॅपरेशन गंगा :
Ukraine crisis: केंद्र और राज्य सरकार द्वारा ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की वतन वापसी के लिए मुहिम चला रही है। इसके लिए भारत सरकार ने कई स्पेशल फ़्लाइट्स भी लॉन्च की है। जिनके माध्यम से लगातार छात्रों को देश सकुश्ल देश वापस लाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें : उत्तराखंड की 3700 क्षमता वाली जेल में 7000 से ज्यादा कैदी, शासन से किया अनुरोध