Kedarnath Yatra 2022 : केदारनाथ यात्रा से अरबपति बने घोड़े खच्चर चालक, चौंकाने वाले हैं आंकड़े
Kedarnath Yatra 2022 : आज भैया दूज के पर्व पर केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। केदारनाथ धाम के कपाट सुबह 8:30 और यमुनोत्री धाम दोपहर 12:09 पर विधि विधान के साथ बंद किए गए। तो इस साल की यात्रा से घोड़े और खच्चर अरबपति बन गए हैं।
Kedarnath Yatra 2022 :
नए रिकॉर्ड :
केदारनाथ धाम में इस बार नए रिकॉर्ड चौकाने वाले आए हैं। इस बार यात्रा के दौरान घोड़े खच्चर चालकों ने एक अरब 9 करोड़ 88 लाख का कारोबार किया है। जिसमें लगभग 8 करोड़ रुपए सरकार को राजस्व प्राप्त हुआ है। एक बार प्रशासन ने 4300 घोड़ा मालिकों के 8664 घोड़े यात्रा के दौरान पंजीकृत किए थे और इन घोड़ा चालकों ने लगभग 5 लाख 34 हजार तीर्थयात्रियों को घोड़े खच्चरों की सवारी से केदारनाथ धाम में दर्शन कराए। वहीं हेली कंपनियों ने भी 75 करोड़ रुपये का व्यापार यात्रा के दौरान किया है।
Kedarnath Yatra 2022 : वहीं आज बाबा केदार धाम के कपाट शीतकाल के लिए पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ धाम के साथ बंद किए गए। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर बाबा के जयकारों से गूंज उठा। अब अगले 6 महीने तक बाबा के शीतकालीन पूजा गद्दी स्थल उखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे और यमुनोत्री धाम के कपाट पूरे विधि विधान के साथ 12:09 पर शीतकाल के लिए बंद किए गए साथ ही उत्सव मूर्ति की डोली खरसाली के लिए रवाना की गई है अब 6 महीने तक यहीं पर मां यमुना के दर्शन किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें : स्मार्ट सिटी सीईओ बदले ,जेई ससपेंड हुए पर गड्ढे वैसे के वैसे