Kedarnath Heli Service Booking : केदारनाथ धाम के लिए ऐसे करें हेली सेवा बुक, इतना है किराया..
Kedarnath Heli Service Booking : उत्तराखंड में 3 मई से चार धाम की यात्रा शुरू होने जा रही है। जिसके लिए सरकार और शासन-प्रशासन सभी तैयारियों को पूरा करने में जुटा हुआ है। वहीं केदारनाथ के लिए हेली सर्विस की ऑनलाइन टिकट बुक होना शुरू हो चुकी है। केवल 2 दिनों में 3500 टिकट बुक हो चुके हैं और फिलहाल केवल 6 मई से 20 मई तक के लिए बुकिंग खोली गई है जो लगातार जारी है।
Kedarnath Heli Service Booking :
वेबसाइट पर टिकट बुक :
गढ़वाल मंडल विकास निगम की वेबसाइट heliservices.uk.gov.in पर जा कर आप अपनी टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा कोई अन्य वेबसाइट टिकट उपलब्ध नहीं करा रही है। केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवा का दोनों तरफ का किराया लगभग 5000 रुपये होगा। रुद्रप्रयाग जिले के तीन स्थानों पर सेवा उपलब्ध होगी। वहीं जाने-आने का कुल किराया फाटा से 4720 रुपये और गुप्तकाशी से केदारनाथ 7750 रुपये साथ ही सिरसी से केदारनाथ 4680 रुपये है। वहीं प्रति यात्री 2 से 3 किलो तक का लगेज भी ले जा सकता है। 
Kedarnath Heli Service Booking : किसी भी स्थिति में सरकार द्वारा निधारित किराए से ज्यादा किराया नहीं लिया जा सकता है और जिस नाम से टिकट बुक किया गया है उसके अलावा कोई दूसरा व्यक्ति यात्रा नहीं कर सकेगा। वहीं हेली सेवा की बुकिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 0135-2746817 व 2431793 जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें : क्या हरीश रावत के सिर से उठने वाला है कांग्रेस का हाथ?

