Kalpana Saini Win : निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गई कल्पना सैनी, बीजेपी की दोहरी जीत
Kalpana Saini Win : उत्तराखंड में आज भाजपा को दोहरी जीत मिली है। जहां चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की है। वहीं डॉ कल्पना सैनी राज्यसभा सांसद के लिए निर्विरोध चुनी गई हैं।
Kalpana Saini Win :
निर्विरोध चुनी गई :
एक तरफ जहां सीएम पुष्कर सिंह धामी की जीत पर पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल है। तो वहीं राज्यसभा सांसद के लिए डॉ कल्पना सैनी निर्विरोध चुनी गई हैं। जिससे भाजपा को दोहरी जीत मिली है और कांग्रेस को दोहरी हार। डॉ कल्पना सैनी के निर्विरोध जीतने पर सचिव शैलेंद्र सिंघल ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। वहीं पहले से ही तय माना जा रहा था कि भाजपा प्रत्याशी डॉ कल्पना सैनी निर्विरोध चुनी जाएंगी
क्योंकि प्रदेश में भाजपा के पास विधानसभा में दो तिहाई बहुमत है जहां 47 विधायक भाजपा के हैं और दो बसपा के तो निर्दलीय विधायक हैं , वहीं कांग्रेस के केवल 19 विधायक हैं। तो ऐसे में यह तय माना जा रहा था कि डॉ कल्पना सैनी निर्विरोध चुनी जाएंगी।

Kalpana Saini Win: कल्पना सैनी की बात करें तो वह हरिद्वार के एक छोटे से गांव में किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने पढ़ाई में पीएचडी की डिग्री की है तो वहीं कल्पना सैनी राज्यसभा जाने वाली प्रदेश की दूसरी महिला सदस्य हैं।

ये भी पढ़ें : किंग खान के जवान का टीजर रिलीज, इस दिन होगी रिलीज