IAS Rajesh Kumar : डीएम ने अपने ही अधिकारियों और कर्मियों पर ठोका जुर्माना
IAS Rajesh Kumar : राजधानी देहरादून के डीएम राजेश कुमार ने अपने ही अधिकारियों और कर्मचारियों पर फाइल रोकने के कारण जुर्माना लगाया है और इस पर कार्यवाही के निर्देश जारी किए हैं।
IAS Rajesh Kumar :
डीएम ने लगाया जुर्माना :
दरअसल सेवा का अधिकार आयोग संपत्ति हस्तांतरण को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा विलंब और फाइलें रोके जाने पर डीएम ने जुर्माना लगाया है साथ ही अधिकारी और कर्मियों पर कार्यवाही करते हुए पान 500- 500 रूपये का जुर्माना लगाया है। बता दें कि कुल 1,017 मामलों में हस्तांतरण के लिए देरी हुई थी और ऐसे में देरी करने वाले नगर निगम के 22 अधिकारियों और कर्मचारियों को डीएम ने जुर्माना लगाया है।

IAS Rajesh Kumar: जिन अधिकारियों पर जुर्माना लगाया है उसमें अपन नगर आयुक्त और सहायक नगर आयुक्त भी शामिल है साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं इसमें सम्मिलित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के जुर्माने की राशि जल्द से जल्द जमा कराएं और इस कार्यवाही के बाद अब नगर निगम में हड़कंप मच गया है।
ये भी पढ़ें : उत्तराखंड बनेगा पर्यटन केंद्र, सीएम धामी का राउंड टेबल डिस्कशन

