Gold Price Decrease : त्यौहारी सीजन से पहले सस्ता हुआ सोना
Gold Price Decrease :अगर आप धनतेरस और दीपावली पर सोने की खरीदारी करने की सोच रहे हैं। तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में तेजी से गिरावाट देखने को मिल रही है। धनतेरस के पहले सोने के रेट में लगातार तीन दिनों में गिरावट दर्ज की गई है।

देहरादून में सोने के दाम
Gold Price Decrease : राजधानी देहरादून में सोने के दाम प्रति 10 ग्राम 49,380 रुपये पर पहुंच गया है, साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। आज चांदी की कीमत 64,542 प्रति किलो है। कल से चांदी के दामों में 1,251 रुपये की गिरावट देखी गई है। बता दें पिछले साल के हिसाब से इस बार सोना अब भी 4 हजार रुपये तक सस्ता मिल रहा है। पिछले साल आज के दिन 10 ग्राम सोने की कीमत 51,079 रुपये थी। आज सोना 47,765 रुपये पर बिक रहा है।
ये भी पढ़े : अचानक धान केन्द्रो पर पहुंचे सीएम धामी, किसानो को दी सौगात

