CM Dhami Met Divya : सीएम धामी ने दिव्या नेगी को किया सम्मानित, हर तरफ हो रही चर्चा
CM Dhami Met Divya : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिव्यानी गीते मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया, सीएम धामी ने मुख्यमंत्री कार्यालय में दिव्या नेगी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दिव्या नेगी को सम्मानित करने के साथ ही एक विशेष पुस्तक भी दी।
CM Dhami Met Divya:
सीएम धामी ने कहा कि “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया। दिव्या नेगी ने नई दिल्ली में नेशनल यूथ पार्लियामेंट फेस्टिवल में भारत में जी -20 का प्रतिनिधित्व : एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य विषय पर भाषण दिया था, जिसे काफी सराहना मिली।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दिव्या नेगी को राज्य सरकार की उपलब्धि पर आधारित पुस्तक ‘एक साल नई मिसाल’ एवं ‘मोदी @20 ड्रीम मीट डिलीवरी’ पुस्तक भेंट की।

CM Dhami Met Divya : बता दें कि दिव्या नेगी ने नई दिल्ली में नेशनल यूथ पार्लियामेंट फेस्टिवल में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया था। इस दौरान दिव्या ने अपनी बात इस तरह से रखी की हर कोई तारीफ़ कर रहा है, इतना ही नहीं दिव्या की स्पीच सोशल मीडिया में जमकर वायरल भी हो रही है।
ये भी पढ़े : गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे हरिद्वार, दीक्षांत समारोह की साथ ही कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा


