Chaitra Navratri 2022 : चैत्र नवरात्र में सुख – समृद्धि के लिए करें ये काम…..
Chaitra Navratri 2022 : चैत्र नवरात्रि के साथ ही हिन्दू नववर्ष शुरू हो जाता है। इन नौ दिनों में माता रानी अपना आशीर्वाद देने के लिए घर में विराजमान होती हैं। नवरात्रि के नौ दिनों में मां के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है और भक्त पूरे नौ दिन व्रत रखते हैं। नवरात्रि कें दिनों में घर से नकारात्मकता को दूर करने के लिए कुछ आसान उपाय कर सकते हैं-
Chaitra Navratri 2022 : 
Chaitra Navratri 2022 : – नवरात्रि के पहले दिन ही घर के मुख्य द्वार पर स्वस्तिक बनाना चाहिए। इससे नकारात्मकता दूर होती है।
– घर के मुख्य द्वार पर भगवान गणेश का चित्र लगाने से रुके हुए सारे काम हो जायेंगे।
-घर के मेन गेट पर अशोक और आम के पत्तों की माला बनाकर बांधनी चाहिए जिससे घर में शांति बनी रहती है।
-नवरात्रि में घर के प्रवेश द्वार पर माता लक्ष्मी के पैर बनाने से घर में सुख समृद्धि आती है।
-नवरात्रि पर माता लक्ष्मी के मंदिर में केसर के साथ पीले चावल अर्पित करें। इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।
ये भी पढ़ें : चारधाम यात्रा में व्यवस्थाओं पर ड्रोन से रखी जायेगी नजर