Bus Accident In Massorie : गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस , 2 की मौक़े पर मौत , कई गंभीर रूप से घायल
Bus Accident In Massorie : देहरादून मसूरी में उत्तराखंड परिवहन निगम की बस वाहन संख्या दुर्घटनाग्रस्त हो गई , दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, जिला प्रशासन ने सफलतम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया , रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय निवासियों के सहयोग से सफलतम संचालित किया गया। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को सिविल चिकित्सालय मसूरी, जिला चिकित्सालय कोरोनेशन और दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कुछ गंभीर घायलों को मैक्स चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जिनका उपचार चल रहा है।

मसूरी में बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सोनिका ने तत्काल कार्यवाही करते हुए राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्यों का जायजा लिया। वही मंत्री गणेश जोशी ने मैक्स चिकित्सालय और दून अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।

मसूरी चिकित्सालय में 32 मरीजों को उपचार हेतु लाया गया था जिनको एम्बुलेंस के माध्यम उन्हें दून हॉस्पिटल और मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जिनका उपचार चल रहा है। दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में 25 घायलों का उपचार चल रहा है। मैक्स चिकित्सालय में 11 मरीजों को उचार हेतु चिकित्सालय लाया गया था, जिनमें 02 लोग की मृत्यु हो गयी है बताया जा रहा है कि बस में चालक परिचालक सहित लगभग 38 लोग सवार थे।


