Arvind Kejriwal In Uttarakhand: देवभूमि के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का मास्टर स्ट्रोक
Arvind Kejriwal In Uttarakhand : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज उत्तराखंड दौर पर रहे। उनके उत्तराखंड में पहुंचने पर कर्नल कोठियाल और आप कार्यकताओं ने जोरदार स्वागत किया। उत्तराखंड में अपने पांचवे दौर के दौरान अरविंद केजरीवाल ने महिला सशक्तिकरण बेरोजगार भत्ता और प्रदेश में नए जिले बनाये जाने को लेकर बड़ी घोषणाएं की हैं।
महिलाओं को तोहफा :
Arvind Kejriwal In Uttarakhand : सबसे पहले अरविंद केजरीवाल ने काशीपुर पहुंचकर सीधा संवाद कार्यक्रम में महिलाओं के लिए घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में आम आदमी की सरकार बनने पर 18 साल से ऊपर हर महिला के एकाउन्ट में हर महीने 1000 दिये जायेंगे। जो विधवा पेंशन और अन्य महिला सहायता राशि से अलग होगी। उन्होंने कहा कि राज्य के नवनिर्माण में महिलाओं का अहम योगदान होगा।
अरविंद केजरीवाल की घोषणा :
Arvind Kejriwal In Uttarakhand : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने काशीपुर में विशाल जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में आप पार्टी ने विकास की नयी बहार लाई है। वहीं उत्तराखंड में कर्नल कोठियाल ने अपनी फौज के साथ केदारनाथ का पुर्ननिर्माण किया साथ ही 20 सालों में भाजपा और काग्रेंस ने सिर्फ राजनीति करी है। प्रदेश में आप सरकार बन जाने पर उत्तराखंड के बेरोजगारों को नौकरी मिलने तक हर बेरोजगार को 5000 रूपये का भत्ता मिलेगा। इसके साथ ही आप सरकार बनने पर प्रदेश में छ नये जिलों का गठन किया जायेगा।
ये भी पढ़ें : BCCI की बढ़ी चिंता, विराट कोहली अब नहीं खेलेंगे वन-डे सीरीज