Sanctions On Russia : रूस पर प्रतिबंधों को लेकर झल्लाया पाकिस्तान
Sanctions On Russia : रूस पर लगे प्रतिबंधों को लेकर पाकिस्तान झल्लाया हुआ है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय का कहना है कि जब से पश्चिमी देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं। तब से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें बढ़ी हुई हैं।
Sanctions On Russia :
पाकिस्तान की बढ़ी चिंताएं :
तेल संकट के कारण पाकिस्तान पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए पाकिस्तान को महंगा तेल खरीदना पड़ रहा है। बता दें कि यूक्रेन पर हमला करने के बाद से ही पश्चिमी देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाए हुए हैं। जिससे कि पाकिस्तान की चिंताएं बढ़ी हुई है और रूस पर प्रतिबंध होने से विकासशील देशों पर इसका बड़ असर पड़ रहा है। अपनी घरेलू जरूरतों को पूरा न कर पाने वाले देश पाकिस्तान का मानना है कि इन प्रतिबंधों के नतीजे और भी भयंकर हो सकते हैं।

Sanctions On Russia : अगर पाकिस्तान रूस से तेल उत्पाद आयात करने की कोशिश करता है तो उसके सामने पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों का जोखिम है। पाकिस्तान पश्चिमी प्रतिबंधों के डर से अरबों डॉलर की ईरान पाकिस्तान गैस पाइपलाइन परियोजना भी अभी तक पूरी नहीं कर पाया है।
ये भी पढ़ें : अग्निवीरों में दिखा उत्साह, वायु सेना के लिए बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

