अंधेरी रात में मासूम गायब हरिद्वार बना हाई अलर्ट
अंधेरी रात में मासूम गायब हरिद्वार बना हाई अलर्ट, 4 घंटे चला अपहरण का सस्पेंस
एंकर – हरिद्वार की एक सन्नाटे भरी रात अचानक सनसनी में बदल गई, जब तुलसी चौक इलाके में फुटपाथ पर सो रहे परिवार के बीच से दो साल की मासूम रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई। अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात शख्स बच्ची को उठाकर ले गया और परिजनों की आंख खुलते ही चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस महकमा अलर्ट मोड में आ गया और पूरे शहर में नाकेबंदी जैसे हालात बना दिए गए। एसएसपी नवनीत सिंह की निगरानी में सिटी कोतवाली, एएचटीयू और सीआईयू समेत कई टीमें रातभर सड़कों पर दौड़ती रहीं और सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। पुलिस दबाव बढ़ता देख अपहरणकर्ता बच्ची को ऋषिकुल चौक के पास छोड़कर फरार हो गया, जहां से मासूम बरामद कर ली गई। बच्ची सुरक्षित मिल गई, लेकिन सवाल अब भी जिंदा है। आखिर भीड़भाड़ वाले शहर में इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला कौन था और उसका मकसद क्या था।पुलिस अब इस रहस्यमयी अपहरण की परतें खोलने में जुटी है।
बाइट – नवनीत सिंह भुल्लर एसएसपी हरिद्वार

