LatestNewsउत्तराखंड

टिहरी में कार खाई में गिरने से 3 मासूम बच्चों की मौत, चालक की बची जान

Uk Tak News

टिहरी के लोर्वाखा- पुजार गांव मोटर मार्ग पर पुजार गांव के पास एक यूटीलिटी वाहन के दुर्घटना ग्रस्त हो गया, जिससे 3 मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना का कारण वाहन का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।

 

दुर्घटना पुजारगांव मोटर मार्ग पर हुई, जहाँ यूटिलिटी रेत ढुलान के दौरान अचानक ब्रेक फेल होने बताया जा रहा है, जिससे कारण यूटिलिटी 300 से 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। चालक ने छलांग लगा कर अपनी जान बचाई, लेकिन यूटिलिटी में सवार मासूम 3 बच्चों की इस दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई, मौके पर एसडीम ,तहसीलदार  घटना स्थल पर पहुँचे और रेस्क्यू कर मृतक बच्चों को खाई से निकाला गया। डीएम से पोस्टमार्टम की परमिशन लेकर पोस्टमार्टम की परमीशन माँगी गयी है, प्रक्रिया पूरी होते ही डेड बॉडी परिजनों को सौंप दी जाएगी।

लंगांव थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया की वाहन में चालक के साथ तीन बच्चे वाहन सवार थे। वाहन के साथ खाई में गिरने मौके मौत हो गई, जबकि वाहन चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक लंबगांव थाने में जा पहुंचा। तीनों मासूम बच्चों की मौत की सूचना से पुजार गांव में मातम पसर गया मृतकों में अखिलेश कुमार 12 वर्ष, राहुल 9वर्ष, शौरभ पुत्र मनोज ब्यास 8वर्ष,बताये गये हैं,

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *