देहरादून स्लग-स्कूल मे आग
डोईवाला के भानियावाला क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर — गुरु राम राय पब्लिक स्कूल के कार्यालय में अचानक लगी आग से मचा हड़कंप। बताया जा रहा है कि सुबह करीब पांच बजे स्कूल कार्यालय से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, सभासद ईश्वर रौथान के साथ पुलिस और फायर टीम पहुंची। टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार्यालय का सारा सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, हालांकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। राहत की बात ये रही कि हादसे के समय स्कूल में कोई मौजूद नहीं था।

