उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर आज एक दर्दनाक हादसे से हड़कंप मच गया.

Uk Tak News

 

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर आज एक दर्दनाक हादसे से हड़कंप मच गया. सोनप्रयाग स्थित हनुमान मंदिर के पास अचानक पहाड़ी से भारी पत्थर और मलबा गिरने से अफरा-तफरी मच गई. हादसे की चपेट में आने से एक स्थानीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक नेपाली मूल का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं हादसे के बाद प्रशासन ने तत्काल बड़ा एक्शन लेते हुए संवेदनशील और खतरे वाले स्थानों पर लगी दुकानों को हटाना शुरू कर दिया.

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चीख-पुकार मच गई और यात्रा मार्ग पर कुछ देर के लिए भगदड़ जैसे हालात बन गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक पहाड़ी से तेज गर्जना के साथ बड़े-बड़े पत्थर नीचे आ गिरे, जिससे आसपास मौजूद लोग जान बचाकर भागने लगे. बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब क्षेत्र में यात्रियों और स्थानीय लोगों की आवाजाही जारी थी. अचानक ऊपर से गिरे पत्थरों ने कई दुकानों और आसपास के क्षेत्र को भी अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया.

गंभीर रूप से घायल नेपाली नागरिक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. वहीं मृतक स्थानीय युवक की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *