केंद्रीय बजट 2026–27 का लाइव प्रसारण देखा एवं सुना
प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ केंद्रीय बजट 2026–27 का लाइव प्रसारण देखा एवं सुना। इस अवसर पर उन्होंने केंद्रीय बजट 2026 को विकसित भारत की दिशा में एक “सर्वसमावेशी और विकासोन्मुखी बजट” बताया।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026–27 समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जो देश की विकास गति को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बजट नागरिकों को सशक्त बनाएगा और भारत के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करेगा। उन्होंने कहा कि मजबूत आर्थिक आधार, समावेशी विकास और दीर्घकालिक दृष्टि पर केंद्रित यह बजट “विकसित भारत” के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि बजट में गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी इन चारों वर्गों के उत्थान और सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है।
बाइट – गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री

