News

उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज

Uk Tak News

उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज।

एंकर- देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बादलों के कारण आज धूप नहीं आई जिससे ठंडक बढ़ गई है। वहीं एक बार फिर से मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 तारीख को देहरादून समेत 6 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के अनुसार रविवार को भी कुछ जिलों में बारिश होने की अनुमान है। 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। 19 और 20 फरवरी को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की बारिश होने की संभावना है।

बाइट- रोहित थपलियाल, मौसम वैज्ञानिक, देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *