उत्तराखंड में आज सुबह से भारी बारिश का दौर जारी
उत्तराखंड में आज सुबह से भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओेर से जारी पूर्वानुमान के अनुसारनैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों मेंभारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं। वहीं प्रदेश में 5अगस्त को भी मानसून सक्रिय रहेगा व कई जनपदों में मध्यम से तेज बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया की पांच अगस्ततक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने की संंभावना है। खासकर पर्वतीय इलाकों मेंतेज दौर की बारिश होने से परेशानियां बढ़ सकती है। उन्होंने भूस्खलन वाले क्षेत्र व नदी नालों में न जानेकी सलाह दी है इसी के साथ हिदायत देते हुए कहा, आवश्यक न हो तोपर्वतीय इलाकों में यात्रा करने से बचें।
बाइट- रोहित थपलियाल, वैज्ञानिक,मौसम विभाग

