Friday, July 24, 2026
Latest:
उत्तराखंड

आगामी 40 दिनों तक संविधान बचाओ कार्यक्रम

Uk Tak News

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कैलेंडर के अनुसार कांग्रेस प्रदेश में आगामी 40 दिनों तक संविधान बचाओ कार्यक्रम चलाएगी जिसके तहत 30 अप्रैल को रेंजर्स ग्राउंड में राज्यव्यापी रैली आयोजित की जाएगी उसके बाद प्रदेश के सभी जनपदों में और उसके बाद 70 विधानसभाओं में संविधान बचाओ रैली आयोजित की जाएगी। वही जगह-जगह गोष्ठी आयोजित की जाएगी, कहीं रैली निकाली जाएगी तो कहीं लोगों के बीच जा कर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा।

बाइट — सूर्यकांत धस्माना, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन प्रशासन

आपको बता दें कि उत्तराखंड कांग्रेस की उच्च स्तरीय समन्वय समिति की बैठक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में पिछले दिनों संपन्न हुई. इस बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ीं. करीब 2 घंटे तक चली इस मीटिंग में कई निर्णय लिए गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *