Friday, July 24, 2026
Latest:
उत्तराखंड

खेल दिवस पर खिलाड़ियों के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Uk Tak News

खेल दिवस पर खिलाड़ियों के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, बास्केटबॉल कोर्ट एवं पुस्तकालय का शिलान्यास

 

राष्ट्रीय खेल दिवस एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 120वीं जयंती के अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद कैप्टन प्रतीक आचार्य राजकीय इंटर कॉलेज, डोभालवाला में 15.67 लाख की लागत से बनने वाले बास्केटबॉल कोर्ट, बास्केटबॉल पोल एवं पुस्तकालय के कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों के साथ बास्केटबॉल भी खेला।
मेजर ध्यानचंद को नमन करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उन्होंने अपने अप्रतिम समर्पण और लगन से न केवल हॉकी को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई, बल्कि भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन किया। उनकी उपलब्धियां आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मंत्री ने कहा कि खेल शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए जरूरी हैं। खेल से अनुशासन, टीम वर्क और आत्मविश्वास बढ़ता है, जो किसी भी व्यक्ति के संपूर्ण विकास में सहायक है। उन्होंने युवाओं से खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

बाइट — गणेश जोशी कैबिनेट मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *