Friday, July 24, 2026
Latest:
उत्तराखंड

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक

Uk Tak News

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में बारिश न होने से फसलों को हो रहे नुकसान की समीक्षा की।

विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में बारिश न होने से फसलों को हो रहे नुकसान के सही आंकड़े न देने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत देते हुए सख्त निर्देश दिए कि जिलेवार सर्वे कर बारिश न होने से हुए नुकसान का आंकलन कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसानों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि सर्वेक्षण व रिपोर्टिंग में कोताही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बाइट – गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *