Vidhansabha Chunav 2022 : विधानसभा चुनाव से पहले साथ मंच पर आए तीनों मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और धामी

Uk Tak News

Vidhansabha Chunav 2022 : विधानसभा चुनाव 2022 की तारीख आने के बाद सभी पार्टी अपने को मजबूत करने में जुट गई हैं, ऐसे में पार्टी ने लोगों के बीच जाना शुरु तो कर ही दिया, साथ ही लोगों को जोड़ना शुरु कर दिया, बीजेपी युवा चेहरे के तौर पर पुष्कर सिंह धामी को चुनाव फेस बना रही है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत कांग्रेस की ओर से मोर्चा संभाले हुए हैं |

Vidhansabha Chunav 2022

Vidhansabha Chunav 2022 : 5 सालों में उत्तराखंड में तीन मुख्यमंत्री बदले गए इसको लेकर लगातार विपक्ष हमलावर होता हुआ नजर आया है, जिसको लेकर कांग्रेस ने तीन तिगड़ा काम बिगड़ा स्लोगन भी लांच किया था, लेकिन आज तीनों मुख्यमंत्री एक ही मंच पर दिखाई दिए, तीरथ सिंह रावत त्रिवेंद्र सिंह रावत और पुष्कर सिंह धामी एक मंच पर दिखाई दिए और बीजेपी का स्लोगन लांच किया |

Vidhansabha Chunav 2022

Vidhansabha Chunav 2022 :

Vidhansabha Chunav 2022 : साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान मुख्यमंत्री ने पत्रकार वार्ता भी की जिसमें सीधे तौर पर यह दिखाने की कोशिश की गई कि पार्टी में एकजुटता है, और ऐसा पहली बार हुआ है, जब 5 साल के कार्यकाल में तीन मुख्यमंत्री रहे और तीनों मुख्यमंत्री एक साथ मंच पर नजर आए साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा उत्तराखंड की जनता का आशीर्वाद हमेशा बीजेपी के साथ रहा है, और लगातार लोगों को हम 5 साल के कार्य गिना रहे हैं, आने वाले समय में भी भाजपा बड़े बहुमत से जीत दर्ज करेगी |

ये भी पढ़ें : लेजेंडरी गायिका लता मंगेशकर आईसीयू में हुई भर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *