Sumit Hridayesh Put Under House : हल्द्वानी में अतिक्रमण हटाने के दौरान विधायक को किया नजरबंद
Sumit Hridayesh Put Under House : हल्द्वानी में इन दिनों अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज गांधीनगर इलाके के मच्छी बाजार में अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और नगर निगम जमकर विरोध किया। इतना ही नहीं लोग जेसीबी मशीन के आगे लेटकर नारेबाजी करने लगे।
Sumit Hridayesh Put Under House:
विधायक नजरबंद :
इस दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेश को पुलिस ने उनके घर में नजरबंद कर दिया। इसके साथ ही उनके घर पर पुलिस फोर्स भी तैनात की गई। जिस पर सुमित हृदेश का कहना है कि ऐसे मौके पर जनता के प्रतिनिधि को उनसे क्यों नहीं मिलने दिया जा रहा ? उनको घर पर नजरबंद करना लोकतंत्र की हत्या है।
अभियान रहेगा जारी:
Sumit Hridayesh Put Under House : अतिक्रमण हटाने पर प्रशासन का कहना है कि उन्होंने बुलडोजर चलाने से 3 दिन पहले नोटिस जारी कर दिया गया था और जगह खाली करने के आदेश भी दे दिए गए थे, साथ ही यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। तो वहीं अतिक्रमण के विरोध के दौरान कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
ये भी पढ़ें : रमजान के महीने में बेटी होने पर बीवी को दिया तीन तलाक