Sri Lanka New President : आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका को मिला नया राष्ट्रपति

Uk Tak News

Sri Lanka New President : श्रीलंका की संसद ने रानिल विक्रमसिंघे को नया राष्ट्रपति चुन लिया है। आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को आज अपना नया राष्ट्रपति मिल गया है।

Sri Lanka New President :  Sri Lanka New Presidentबड़ी चुनौतियां :

राष्ट्रपति नियुक्त होने पर रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि देश बहुत मुश्किल स्थिति से जूझ रहा है, बड़ी चुनौतियां हमारे सामने हैं। बता दें कि आज सुबह श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव के लिए 10:00 बजे मतदान हुआ। जिसमें कि 3 उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला था। श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए 225 सदस्य संसद में से 113 सांसद से अधिक का समर्थन मिलना बेहद जरूरी होता है। दरअसल श्रीलंका देश आर्थिक संकट से जूझ रहा था और सरकार की नाकामी के बाद यहां लोग सड़कों पर उतर आए थे।

Sri Lanka New President

Sri Lanka New President :  देश में फैले अराजकता के माहौल में राष्ट्रपति राजपक्षे ने इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद श्रीलंका में आपातकाल लगाया गया था।

 

ये भी पढ़ें : प्रेगनेंसी पर करीना कपूर का बयान आया सामने, कही बड़ी बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *