NCRB Report 2022 : एनसीआरबी की रिपोर्ट जारी हर दिन हो रहे 80 मर्डर और हर घंटे तीन रेप

Uk Tak News

NCRB Report 2022 : साल 2021 में देशभर के पुलिस स्टेशन में तकरीबन 60 लाख मामले दर्ज हुए इसमें महिला अपराध के 4.28 लाख मामले दर्ज हुए इनमें से 31677 मामले केवल रेप से जुड़े हैं बता दें कि एनसीआरबी की रिपोर्ट जारी हो गई है जिसमें कि पिछले वर्ष के अपराधिक आंकड़ों को दर्शाया गया है |

NCRB Report 2022 :

NCRB Report 2022

NCRB Report 2022 :  आजादी के 1 वर्ष बाद यानी कि 1948 में देश के विभिन्न पुलिस स्टेशन में लगभग छह लाख के आसपास आपराधिक मुकदमे दर्ज हुए थे जबकि इस साल 2021 यानी कि 75 वर्ष बाद देशभर के पुलिस थानों में 60 लाख से ज्यादा मामले लिखे गए हैं एनसीआरबी की रिपोर्ट के तहत 2021 में 29272 मर्डर के मामले सामने आए हैं यानी कि हर दिन लगभग 80 मर्डर हो रहे हैं वही एक लाख से ज्यादा लोगों का अपहरण हुआ इनमें लगभग 86543 महिलाएं थी |

NCRB Report 2022

NCRB Report 2022 :  जबकि 58000 से ज्यादा नाबालिक लड़कियां शामिल थी रिपोर्ट के मुताबिक महिला अपराध के लगभग 4.28 लाख मामले दर्ज किए गए हैं साथ ही बलात्कार के 31677 मामले दर्ज किए गए हैं इसके हिसाब से हर घंटे में 3 महिलाओं के साथ बलात्कार जैसी घटना देश में हुई है जबकि इनमें तीन हजार से ज्यादा नाबालिक लड़कियां थी |

ये भी पढ़ें : जहरीली गैस से एसडीएम सहित 32 लोग हुए बेहोश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *