Kishor Upadhyay Congress : पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पर गाज सभी पदों से हटाये गये 

Uk Tak News

Kishor Upadhyay Congress : उत्तराखंड कांग्रेस में विवादों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब प्रदेश कांग्रेस से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पर गाज गिर चुकी है। कांग्रेस ने किशोर उपाध्याय को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया। सूत्रो की मानें तो किशोर उपाध्याय की नजदीकियां पिछले दिनों भाजपा पार्टी से बढ़ने लगी थी। जिसके बाद कांग्रेस ने ये फैसला लिया है।

Kishor Upadhyay Congress :

Kishor Upadhyay Congress

देवेंद्र यादव का पत्र :

Kishor Upadhyay Congress : कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने पत्र जारी करते हुए लिखा है कि उत्तराखंड की जनता बदलाव के देखना चाहती है। लेकिन आप भाजपा और अन्य राजनीतिक पार्टियों के साथ एक अक्सर तालमेल बिठाते नजर आते हैं। आप कांग्रेस की लड़ाई को कमजोर कर रहे हैं। ऐसे में किशोर उपाध्याय के लिये आगे लिखा है कि आपको चेतावनी दी गई थी। जिसके बाद भी विरोधी पार्टी के साथ आपकी गतिविधियां थम नहीं रही हैं। इसलिए आपको कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से हटा दिया जाता है।

Kishor Upadhyay Congress

ये भी पढ़ें : भारत चीन सीमा पर फसे मजदूरों को हेलीकॉप्टर से लाया जाएगा मतदान केंद्रों पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *