Kavad Yatra 2022 : मुख्यमंत्री कावड़ यात्रियों से लगवाएँगे प्रदेश में पौधे

Uk Tak News

Kavad Yatra 2022  : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कावड़िया की ओर से प्रदेश में पौधे लगाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह बड़ी घोषणा की है और कहा है कि चार करोड़ श्रद्धालु कावड़ यात्रा में उत्तराखंड आएंगे तो हमारी कोशिश यह रहेगी कि हर कावड़ यात्री उत्तराखंड में एक पौधा शिव के नाम जरूर लगाकर जाए।

Kavad Yatra 2022  :Kavad Yatra 2022

इकोलॉजी में सुधार : 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को भी कहा कि इसे हम गंभीरता से लेते हुए काम करेंगे। ताकि इकोलॉजी में सुधार आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड पूरे भारत को स्वच्छ ऑक्सीजन देने का काम करता है और जो पौधे कावड़ यात्रा के द्वारा लगाए जाएंगे। उन को सुरक्षित रखने का कार्य भी उत्तराखंड सरकार बखूबी करेगी साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं को अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने मौका मिला है। जिसका क्षेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है प्रदेश में युवाओं की प्रतिभा को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा।

Kavad Yatra 2022

 

ये भी पढ़ें : डीएम ने अपने ही अधिकारियों और कर्मियों पर ठोका जुर्माना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *