Govardhan Puja 2022 : गोवर्धन पूजा पर सीएम धामी ने गौमाता का किया पूजन, दी बधाई

Uk Tak News

Govardhan Puja 2022 : आज गोवर्धन पूजा यानी अन्नकूट का पर्व पूरे देश में मनाया जा रहा है। गाय के गोबर से घरों और मंदिरों में गोवर्धन बनाकर पूजा की जा रही है। ऐसे में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पत्नी के साथ गौ माता की पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों को बधाई दी।

Govardhan Puja 2022 :

गोवर्धन पूजा पर मुख्यमंत्री धामी ने गायों की पूजा कर सभी के सुख- समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गाय सनातन संस्कृति के साथ ही समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय और आदरणीय है। भारतीय संस्कृति में गाय को सुख, सौभाग्य व समृद्धि प्रदान करने वाली और सभी मनोकामनाएं को पूरा करने वाली माना जाता है साथ ही प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की बधाई देते हुए युवा पीढ़ी से कहा कि वो अपनी प्रकृति-प्रेमी परंपराओं और संस्कृति के संरक्षण के लिए आगे आएं।

सीएम धामी ने ट्वीटर कर लिखा कि “आज गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर सनातन संस्कृति एवं समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय गौ माता का पूजन किया। हम सभी प्रकृति हितैषी, पशुधन प्रेम एवं पर्यावरण संरक्षण की परंपराओं के संवर्धन हेतु संकल्पित हों।”

Govardhan Puja 2022

Govardhan Puja 2022 : गोवर्धन पूजा पर गोवंश की पूजा और अन्न ग्रहण और भगवान कृष्ण की आराधना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान कृष्ण ने इंद्र देव के अहंकार को परास्त करने के लिए गोवर्धन पर्वत अपनी एक उंगली पर उठा लिया था।

Govardhan Puja 2022

 

ये भी पढ़ें :  664 पदों पर शीघ्र होगी सीएचओ की भर्ती, अधिकारियों को दिये जल्द तैनाती के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *