पहली बारिश ने बढ़ाए सब्जियों के दाम, 120 रुपये प्रति किलो हुए टमाटर

Uk Tak News

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की पहली बारिश का असर सब्जियों के दामों पर भी पड़ा है। प्रदेश के सभी शहरों में सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। बारिश के बाद से टमाटर 100 से 120 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। वहीं, अदरक के दाम में तो रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। देहरादून मंडी सचिव अजय डबराल ने बताया कि बरसात में किसान टमाटर नहीं तोड़ते हैं। सहारनपुर आदि जगहों से टमाटर की खेप कम पंहुच रही है।

साथ ही बारिश से टमाटर की खेती खराब भी हुई है। जिसके कारण इस समय टमाटर के दाम उछल पर हैं। अन्य सब्जियों के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। बरसात के बाद दामों में कमी आएगी।

सब्जियां  अब   पहले

टमाटर-   100-120      20से 30
अदरक-  280-300      240
करेला-    40             25-30
खीरा-     40             30- 35
लौकी-    40              20-25
बीन्स-    50               40
भिंडी-    30 से 40        35
बैंगन-    30 से 40

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *