Firing In College Ground : दिनदहाड़े कॉलेज मैदान में गोली चलने से शहर में मची अफरा-तफरी
Firing In College Ground : रामनगर के एमपी इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर हुई कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने के बाद युवक राजकुमार को गोली मार दी गई और वो गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया तो घटना की भनक लगते ही शहर में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना से आक्रोशित परिजनों और अन्य लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। जिसके बाद मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल भी तैनात हो गया है।
Firing In College Ground :
पुलिस कार्यवाही:
Firing In College Ground : बताया जाता है कि घटना के बाद जो तीन युवक एक साथ आए थे। उसमें से एक युवक ने तमंचे से राजकुमार को पर गोली चला दी। वहां मौजूद लोगों ने उसे उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि इस घटना में 3 लोगों के नाम सामने में आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीमों को रवाना कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें : जंगल एडवेंचर में साथ दिखाई देंगे महेश बाबू और आलिया भट्ट