Employees Protest In Dehradun : बर्खास्त हुए कर्मचारियों का विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन, उठाई मांग

Uk Tak News

Employees Protest In dehradun : प्रदेश में बर्खास्त हुए कर्मचारियों ने आज विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन किया इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Employees Protest In dehradun :

  Employees Protest In dehradun 

उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय में नियुक्त 228 कर्मचारियों के बर्खास्तगी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुप्रीम कोर्ट से झटका लगने के बाद बर्खास्त हुए कर्मचारियों ने आज देहरादून में विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्य सरकार के साथी विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ भी नारेबाजी की गई , प्रदर्शनकारियों का कहना है कि विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने एकतरफा कार्रवाई की है और मांग उठाई थी अबतक हुई सभी भर्तियों की जांच करें नहीं तो बर्खास्त हुए हम सभी कर्मचारियों को भी पुनः नियुक्ति दी जाए , साथ ही चेतावनी दी की अगर उनकी मांगों को नहीं किया जाता तो वो उग्र आंदोलन करेंगे।

Employees Protest In dehradun

Employees Protest In dehradun :  बता दे की विधानसभा में बैकडोर से हुई भर्तियों का मामला उठने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने तीन सदस्य विशेषज्ञ जांच समिति का गठन किया और समिति की रिपोर्ट पर 2016 से 2021 तक की गईं कुल 228 नियुक्तियां को रद्द कर कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया था।

Employees Protest In dehradun

 

ये भी पढ़े : राहुल गांधी की ईमेज़ ख़राब करने के लिए भाजपा ने खर्च किए 10 हज़ार करोड़ – करण महारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *