Congress Leaders Joined BJP : सैकड़ों कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन, बजी खतरे की घंटी

Uk Tak News

Congress Leaders Joined BJP : उत्तराखंड में होने वाले निकाय चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। इसके साथ ही पार्टियों की सेंधमारी भी शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में हरिद्वार में कई कांग्रेसियों ने आज भाजपा का दामन थाम लिया।

Congress Leaders Joined BJP :

 

आज हरिद्वार में रुड़की और लक्सर जैसे कई क्षेत्रों से कांग्रेस के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान सीएम धामी ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आप लोगों के भाजपा में शामिल होने से संगठन और मजबूत होगा। वहीं कांग्रेसी नेता धर्मपाल ठेकेदार और उनके बेटे के भाजपा में शामिल होनी को कांग्रेस की बड़ी हार माना जा रहा है। जिससे निकाय चुनाव के समीकरण बीजेपी के लिए कारगर साबित हो सकते हैं, और कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है।

Congress Leaders Joined BJP

Congress Leaders Joined BJP :  इस दौरान हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे और उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं को शुभकामनाएं दी साथ ही विश्वास दिलाया कि उनके विचारों और भावनाओं का पूरा सम्मान किया जाएगा।

ये भी पढ़े :  राष्ट्रपति मुर्मू ने उत्तराखंड आते ही इन ज़िलों को दी बड़ी सौग़ात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *