CM Dhami And Harda Fight : त्यौहारों की छुट्टी पर मुख्यमंत्री धामी और हरदा में ​छिड़ी जंग

Uk Tak News

CM Dhami And Harda Fight : उत्तराखंड में विधानसभा के नजदीक आते ही प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं में जुबानी जंग शुरू हो गई है। इस बार फिर से प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बीच विवाद इगास की छुट्टी को लेकर विवाद शुरू हो गया है।

CM Dhami And Harda Fight

CM Dhami And Harda Fight : एक तरफ हरीश रावत ने बयान दिया कि इगास की छुट्टी राज्य ने इतवार को दी है। ऐसे अवकाश का क्या ही मतलब ? तो सीएम धामी ने भी हिन्दुत्व कार्ड खेलते हुए और बिना नाम लिए कह डाला कि उन्होंने तो नमाज पढ़ने के लिए शुक्रवार को छुट्टी दे दी थी।

ये है पूरा मामला : 
CM Dhami And Harda Fight : दरअसल राज्य में छठ पर्व का अवकाश घोषित होने के बाद लोकपर्व पर भी अवकाश देने का सरकार पर दबाव बन रहा था। जिस पर जनता की भावनाओं को देखते हुए सुबे के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इगास के दिन छुट्टी की घोषणा कर दी। लेकिन इगास पर्व के दिन रविवार होने के कारण उत्तराखंड की राजनीती में ये मामला तूल पक़डने लगा।

CM Dhami And Harda Fight :

CM Dhami And Harda Fight

CM Dhami And Harda Fight : आपको बता दें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी हरीश रावत को शुक्रवार की छुट्टी देने पर आड़े हाथ लिया था। जिस पर हरदा ने जवाब दिया था कि अगर भाजपा सरकार जनता के सामने शुक्रवार की छुट्ठी का शासनदेश दिखा दे तो वो राजनीति से संन्यास ले लेंगे।

ये भी पढ़ें : न्याय के देवता गोलू महाराज का सच , शरण में जाते ही बनते है काम 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *