Chhath Puja 2022 : बिहारी समुदाय के लोगों ने छठ त्योहार बड़ी धूम धाम से मनाया ,मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग

Uk Tak News

Chhath Puja 2022 : देश में बड़ी धूमधाम से छठ पूजा का पर्व मनाया जा रहा है वही उत्तराखंड में भी बिहारी समुदाय के लोगों ने छठ त्योहार बड़ी धूम धाम से मनाया है उत्तराखंड में कई जंगह छठ पूजा के प्रोग्राम हो रहे है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह  धामी ने आज खटीमा पहुंचकर संजय पार्क तथा 22 पुल खिलड़िया में आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Chhath Puja 2022 :

Chhath Puja 2022 : मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि छठ मईया की कृपा सदैव सभी पर बनी रहे। सूर्य उपासना का यह पावन पर्व हमें प्रकृति से जोड़ता है और शुद्धता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने कामना करते हुए कहा कि भगवान भास्कर एवं छठी मइया सबकी मनोकामना पूर्ण करें।इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने झंकैया में आयोजित रामलीला में भी प्रतिभाग किया।

 

ये भी पढ़ें : मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का हिमाचल में चला जादू , युवाओं में दिखा उत्साह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *