BJP Uttarakhand : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष क्यों हुए दिल्ली तलब ?
BJP Uttarakhand : उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान होने के बाद भाजपा पार्टी विधायकों की नाराजगी को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को दिल्ली तलब किया गया है। आपको बता दें कि चुनाव के बाद विधायकों के बगावती सुर दिखाई दे रहे थे। विधायक प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर ही उन को हराने का आरोप लगा रहे थे।
BJP Uttarakhand :
बगावती सुर:
BJP Uttarakhand : लक्सर के विधायक संजय गुप्ता की भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही थी। जिसमें विधायक कह रहे थे कि पार्टी के विधायकों को हराने का काम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक कर रहे हैं साथ ही उन्होंने आलाकमान से अपील भी की थी कि ऐसे प्रदेश अध्यक्ष जो कि गद्दार हैं। उनको पार्टी में ना रख कर बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए साथ ही विधायक हरभजन सिंह चीमा और कैलाश यह थोड़ी के भी बगावती सुर दिखाई दिए। जिसके बाद विधायकों की नाराजगी को देखते हुए मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को दिल्ली तलब किया गया है जिसके साथ ही भाजपा उत्तराखंड में ऐसे हल दिखाई दे रही है।
ये भी पढ़ें: राजधानी देहरादून की सड़कों पर दिखे अक्षय कुमार