Nirmal Akhara Haridwar : निर्मल अखाड़े में दूसरा गुट के घूसने से हंगामा, पुलिस हिरासत में मुखिया

Uk Tak News

Nirmal Akhara Haridwar : हरिद्वार में निर्मल अखाड़े के दो गुटों के बीच आज जमकर हंगामा हुआ बताया जा रहा है कि इन दोनों गुटों के संतों के बीच काफी समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था और आज निर्मल अखाड़े में पंजाब से आए संतों के गुट के घुसने पर विवाद और बढ़ गया।

Nirmal Akhara Haridwar : Nirmal Akhara Haridwar

जमकर हंगामा :

निर्मल अखाड़े में पंजाब के संतो के एक गुट के घुसने और कब्जा करने के प्रयास के बाद जमकर हंगामा हुआ। हालांकि इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घंटों तक संतो से अखाड़े से बाहर निकलने का अनुरोध करते रहे। लेकिन संतो के ना मानने के बाद पुलिस कर्मियों ने हल्के बल का प्रयोग करते हुए संतो को अखाड़े से बाहर निकाल दिया , साथ ही एक गुट के मुखिया  को भी गिरफ्तार किया।

Nirmal Akhara Haridwar

 

Nirmal Akhara Haridwar : जहां निर्मल अखाड़े के दोनों गुट अखाड़े की संपत्ति पर कब्जे का आरोप लगा रहे हैं। वहीं हरिद्वार की सीओ सिटी मनोज कुमार ठाकुर का कहना है कि पंजाब से आए कुछ संत अखाड़े में घुस गए थे और ऐसे में विवाद बढ़ गया था, जिस कारण शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्हें कुछ संतो को हिरासत में लेना पड़ा

Nirmal Akhara Haridwar

 

 

ये भी पढ़ें : बद्रीनाथ धाम में जमकर हो रही बर्फबारी, दर्शन के लिए पहुंची विधानसभा अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *