Nagar Nigam Dehradun : क्या फायदा नगर निगम का शहर से अलग कूड़ा उठाने का जब अंत मे सब कूड़ा हो जाता है मिक्स
Nagar Nigam Dehradun : नगर निगम देहरादून गीला कूड़ा और सुख कूड़ा अलग करने की मुहिम चला रहा है इस मुहिम का पालन ना करने वालों का चालान करने की भी नगर निगम ने ठान ली है लेकिन नगर निगम खुद इस मुहिम का पालन नही कर रहा है

नगर निगम ने ये साफ कर दिया है जो लोग गीला कूड़ा और सूखा कूड़ा अलग-अलग नहीं करेंगे उनका नगर निगम 500 से लेकर 20000 रुपये तक चालान करेगा लेकिन बड़ी बात तो यह है कि जो कूड़ा गाड़ी घरों और बड़े प्रतिष्ठानों से कूड़ा उठाते हैं वो वहाँ से तो गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग उठाते है लेकिन डंपिंग जोन में एक ही जगह पर सारा कूड़ा डाल देते है जिससे गीला और सूखा कूड़ा मिक्स हो जाता है इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि नगर निगम की मुहिम फेल साबित हो रही है ऐसे में नगर निगम शहर वासियों से तो अपील कर रहा है लेकिन अपनी कार्यशैली को नहीं सुधार रहा है

क्या फायदा नगर निगम का शहर से अलग कूड़ा उठाने का जब अंत मे सब कूड़ा मिक्स कर दिया जा रहा है ,ऐसे में लोगो का को जागरूक करने के साथ साथ अपनी कार्यशैली सुधारने की निगम को जरूरत है

