Moot Court Competition : लॉ कॉलेज में सातवां मूट कोर्ट कंपटीशन, नैनीताल हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा ने की शिरकत
Moot Court Competition : देहरादून के लॉ कॉलेज में सातवां मूट कोर्ट कंपटीशन का आज समापन हो गया है। प्रतियोगिता में देश के 28 विधि विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इस प्रतियोगिता में काल्पनिक तथ्यों के आधार पर याचिका को लेकर सर्वोच्च न्यायालय की संवैधानिक पीठ के समक्ष याचिकाएं प्रस्तुत की गई।

इस कंपीटिनशम में मुख्य रूप से, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की संवैधानिक सीमा, क्या हिजाब पहनना एक मौलिक अधिकार है, क्या किसी राज्य को संघ से अलग होने का अधिकार है और राज्यों में राष्ट्रपति शासन की वैधता के विषयों का रखा गया। इसमें लॉ कर रहे विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के फाइनल में नैनीताल हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप पंत, उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एस.बी. उपाध्याय, एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड नंदनी गोरे एवं लॉ कॉलेज के डीन राजेश बहुगुणा जज की भूमिका में रहे। जितेंद्र जोशी, चांसलर, उत्तरांचल यूनिवर्सिटी का कहना है की ये बचो के लिए बड़ा ज़रूरी है इससे बचो को बहुत सी चीज़े सीखने को मिलती है

