Facebook New Name : फेसबुक अब नये नाम “मेटा” से जाना जायेगा
फेसबुक ने अपनी कंपनी का नाम बदलकर मेटल प्लेटफॉर्म इंक यानी मेटा रख दिया है। फेसबुक के फॉउनडर मार्क जुकरबर्ग ने अपनी कंपनी के नए नाम की घोषणा कर दी है। बहुत दिन से मेटावर्स की चर्चा हो रही है। ये मेटा शब्द मेटावर्स शब्द से निकला गया है। मेटावर्स को इंटरनेट का भविष्य भी कहा जा रहा है। हालांकि इसका एप या ब्रांड पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ये नाम सिर्फ फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सएप की स्वामित्व वाली कंपनी के लिए है।
क्या होगें बदलाव:
Facebook New Name : मेटावर्स यानि वो दुनिया जो असली नहीं है, लेकिन तकनीक से असली जैसा बनाती है। मेटावर्स में आप वीडियो कॉल में एक दूसरे को सिर्फ देखेंगे नहीं। बल्कि आभासी रूप से वीडियो कॉल के अंदर मौजूद भी रहेंगे। जैसा वर्चुअल रिएलिटी हेडसेट पहनकर गेम खेलते हैं। पहले फेसबुक पर लाइक वाले अंगूठे का निशान था, जिसे रिप्लेस कर दिया है। अब इन्फिनिटी के निशान दिखाई देगा।
मार्क जुकरबर्ग ने क्या कहा :
Facebook New Name : मार्क जुकरबर्ग ने बताया है कि हमने सामाजिक मुद्दों से जूझने और काफी करीबी प्लेटफॉर्म पर एक साथ रहते हुए बहुत कुछ सीखा है और अब समय आ गया है कि हमने जो कुछ भी सीखा है उसके अनुभव से एक नए अध्याय की शुरुआत करें। आज हम एक सोशल मीडिया कंपनी के नाम से जाने जाते हैं लेकिन डीएनए के हिसाब से हम एक ऐसी कंपनी हैं जो लोगों को जोड़ने वाली टेक्नोलॉजी विकसित करती हैं।
ये भी पढ़े : त्यौहारी सीजन से पहले सस्ता हुआ सोना

