Newsउत्तराखंडराजनीति

Cyber Encounters : साइबर एनकाउंटर्स पुस्तक का विमोचन, साइबर अपराधों से बचने में पाठकों को मिलेगी मदद

Uk Tak News

Cyber Encounters : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजपुर रोड देहरादून स्थित सेंट जोसेफ एकेडमी में ‘‘साइबर एनकाउंटर्स’’ पुस्तक का विमोचन किया। डीजीपी उत्तराखण्ड अशोक कुमार एवं पूर्व डी.आर.डी.ओ वैज्ञानिक ओ.पी. मनोचा ने यह पुस्तक लिखी है…मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह पुस्तक बहुत महत्वपूर्ण विषय पर लिखी गई है।

Cyber Encounters :

इसके लिए उन्होंने दोनों लेखकों एवं प्रभात प्रकाशन के प्रयासों की सराहना की। साइबर एनकाउंटर साइबर अपराधों का विश्लेषण करती व सत्य घटनाओं पर आधारित है, इससे साइबर अपराधों से बचने में पाठकों को बहुत मदद मिलेगी । उन्होंने कहा कि इस पुस्तक में जहां एक ओर सच्ची घटनाओं का जिक्र करते हुए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया है, वहीं दूसरी ओर पुस्तक मनोरंजक भी है। पुस्तक का एक-एक पृष्ठ लोगों को साइबर क्राइम से बचाव के लिए प्रेरित करने का कार्य करेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *