CM Dhami Rally : मुख्यमंत्री धामी की रैली में कोई कायदे कानून नहीं
CM Dhami Rally: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आज प्रदेश भाजपा ने शोभा यात्रा निकाली। इस दौरान शोभा यात्रा जीएमएस रोड से होकर घंटाघर पर पहुंची। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। लेकिन इस दौरान यातायात के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ती हुई भी दिखाई दी।
CM Dhami Rally: 
इस दौरान शोभायात्रा में बाइकों पर सवार कार्यकर्ताओं ना ही तो हेलमेट पहना और दुपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर नियमों का जमकर उल्लंघन किया। ऐसे में साफ जाहिर है कि मुख्यमंत्री की रैली में कोई कायदे कानून नहीं है।
CM Dhami Rally : शोभा यात्रा के दौरान सड़कों पर जाम की स्थिति भी बनी। जिसको पुलिस बल ने बड़ी मशक्कत के साथ खुलवाया। शोभा यात्रा के दौरान आमजन को कड़ी धूप में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुली जीप पर खड़े होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए मूकदर्शक बने रहे। 
ये भी पढ़ें : अब यूट्यूब पर डिजिटल स्ट्राइक, बैन हुए 22 यूट्यूब चैनल

