उत्तराखंड

सीएम धामी के जन्मदिवस पर देवभूमि उत्तराखंड के प्रमुख धामों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान

Uk Tak News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर देवभूमि उत्तराखंड के प्रमुख धामों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान किए गए।
श्री बदरीनाथ धाम, श्री केदारनाथ धाम और ज्योर्तिमठ स्थित श्री नृसिंह मंदिर में महाभिषेक और रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के साथ ही उत्तराखंड की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर देवभूमि के प्रमुख मंदिरों में विशेष धार्मिक आयोजन हुए।
श्री बदरीनाथ धाम और श्री केदारनाथ धाम के साथ ही आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दीस्थली ज्योर्तिमठ स्थित श्री नृसिंह मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना, महाभिषेक और रुद्राभिषेक कराया गया।

धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वस्थ, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना की गई। इसके साथ ही प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए भी प्रार्थना की गई।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने बताया कि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम सहित ज्योर्तिमठ के श्री नृसिंह मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

उन्होंने कहा कि देवभूमि के प्रमुख धामों में विधिवत पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से मुख्यमंत्री के दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की गई।

 

वहीं, अब 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस भी मनाया जाएगा। ऐसे में उत्तराखंड के प्रमुख धामों में होने वाले धार्मिक आयोजनों को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं।

यानी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर देवभूमि के धामों में आस्था और धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष आयोजन देखने को मिला, जहां प्रदेश की सुख-शांति और मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *