Uncategorized

कांग्रेस का 7 सितंबर को CM आवास घेराव का ऐलान

Uk Tak News

कांग्रेस का 7 सितंबर को CM आवास घेराव का ऐलान

उत्तराखंड में राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी में जनसभा के बाद मंच के शुद्धिकरण का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इसी मामले को लेकर हल्द्वानी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ SC-ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, वहीं कर्नाटक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ भी SC-ST एक्ट में केस दर्ज हुआ है। इस पूरे प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने 7 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास घेराव का फैसला किया है। कांग्रेस की मांग है कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमे को वापस लिया जाए और मंच के शुद्धिकरण कर भाईचारे को बिगाड़ने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसी तैयारी के तहत कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा देहरादून पहुंचीं और परेड ग्राउंड का जायजा लिया, जहां से घेराव के लिए कार्यकर्ता एकत्र होंगे। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि कल एक विशाल प्रदर्शन होगा जिस प्रकार से यहाँ भाजपा सरकार की करतूतें चल रही हैं। इनकी करतूत से पूरा उत्तराखंड जाग गया है, यहाँ का हर समुदाय जाग गया है। यहाँ सभी लोग आपस में भाईचारे में जीते हैं, कोई भी जाति, सभी लोग एक दूसरे की इज्जत करते हैं, ये उस भाईचारे को उस सौहार्द को ये खराब करना चाहते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *