विधायक ऋषिकेश ने मानवता की मिशाल की पेश ,महिला को परेशान देख रुकवाया वाहन
ऋषिकेश विधायक ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। डोईवाला के लाल तप्पड़ के पास सड़क किनारे परेशान हालत में एक युवती को देखकर विधायक ने अपना वाहन रुकवाया और उसकी समस्या जानी। युवती ने पारिवारिक विवाद के चलते परेशान होने की बात कही, जिसके बाद विधायक ने तत्काल पुलिस को सूचना देकर युवती की मदद की।शेरगढ़, डोईवाला से आते समय लाल तप्पड़ के समीप ऋषिकेश विधायक की नजर सड़क किनारे परेशान हालत में खड़ी एक युवती पर पड़ी। विधायक ने तुरंत अपना वाहन रुकवाया और युवती से बातचीत कर उसका हालचाल जाना।
युवती ने अपना नाम खुशबू और इलाहाबाद निवासी बताया। उसने पारिवारिक विवाद के चलते परेशान होने की बात कही। युवती की स्थिति को देखते हुए विधायक ने किसी अप्रिय घटना की आशंका को गंभीरता से लिया और तत्काल डोईवाला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को फोन पर पूरे मामले की जानकारी दी।
इसके बाद लाल तप्पड़ पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों को मौके पर बुलाया गया। विधायक ने युवती को समझाया और पुलिसकर्मियों से मामले को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए उचित समाधान कराने को कहा।
विधायक का कहना है कि जनसेवा सिर्फ पद या दायित्व तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि जरूरत के समय हर व्यक्ति के साथ खड़ा होना ही सच्ची जनसेवा है।

