Uncategorized

सर्वजन जनकल्याण समिति से जुड़कर महिलाएं अब बदलाव की नई कहानी लिख रही

Uk Tak News

हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के दरगाहपुर की महिलाएं अब बदलाव की नई कहानी लिख रही हैं।महिलाएं सर्वजन जनकल्याण समिति से जुड़कर समाजसेवा के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
समिति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे अपने परिवार के साथ-साथ समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
महिलाओं को उनकी क्षमता और हुनर के मुताबिक आगे बढ़ने के अवसर दिए जा रहे हैं। समिति का प्रयास है कि महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बनें, अपने फैसले खुद ले सकें और किसी पर निर्भर न रहें।

दरगाहपुर की इन महिलाओं का जुड़ाव सिर्फ एक संस्था से जुड़ना नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की दिशा में एक कदम है।
सर्वजन जनकल्याण समिति का संदेश साफ है—
जब महिला सशक्त होगी, तभी परिवार मजबूत होगा और समाज आगे बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *