उत्तराखंड

राजधानी में छठे दिन पहुंच रहा सिलिंडर, हरिद्वार में 5वें दिन

Uk Tak News

गैस के लिए अभी भी लोगो को लंबा इंतज़ार करना पड़ रहा है, राजधानी में गैस सिलिंडर छठे दिन पहुंच रहा है। तो वही हरिद्वार में 5वें दिन पहुँच रहा है जिससे लोग परेशान है राजधानी में करीब 70 गैस एजेंसियां सक्रिय हैं, जहां भगवानपुर, हरिद्वार और लोनी स्थित बॉटलिंग प्लांटों से नियमित रूप से गैस की आपूर्ति हो रही है। इसके बावजूद एजेंसी के अनुसार कहीं दूसरे दिन तो कहीं आठ-दस दिन में भी सिलिंडर पहुंच रहा है। देहरादून में औसत वितरण समय 5.22 दिन दर्ज किया गया है।गैस सिलिंडर मिलने में हो रही देरी को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरने का काम किया है विपक्ष के नेताओ का कहना है की सरकार केवल लोगो को घुमराह कर रही है सरकार के पास प्रयाप्त व्यवस्थाएं नहीं है आज लोग बीजेपी के राज में परेशान है ।11 से 13 मार्च के बीच गैस की कमी की अफवाह फैलने पर अचानक बुकिंग बढ़ गई थी। उस दौरान 25 और 45 दिन का नियम लागू नहीं था, जिससे सर्वर पर अधिक लोड पड़ा और तेल कंपनियों के सॉफ्टवेयर प्रभावित हो गए। अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।यदि किसी दिन बॉटलिंग प्लांट बंद रहता है तो उस दिन की सप्लाई प्रभावित होती है, जिससे अगले दिनों में बैकलॉग बढ़ जाता है और डिलीवरी में देरी हो सकती है।तो वही बीजेपी नेताओं का कहना है कि सरकार का पूरा ध्यान इस ओर है किसी तरह की कोई कमी गैस की नहीं है राजधानी देहरादून में अभी भी लोगो को गैस सिलिंडर लेने के लिए कड़ी मसक्कत का सामना करना पद रहा है राजधानी में छठे दिन गैस सिलिंडर पहुंच रहा है। तो वही हरिद्वार में 5वें दिन ऐसे में बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को औसतन 5 से 7 दिन इंतजार भी करना पड़ रहा है।ये हालत कब सुधरेंगे, कब तक सब सामान्य हो जाएगा ये कहना अभी मुश्किल है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *